#तेंदुए का रेस्क्यू पड़ा भारी, ट्रैंक्विलाइजर के बावजूद अफसर पर किया हमला
कर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर कार की टक्कर से घायल तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम पर अचानक हमला हो गया। टीम ने तेंदुए को ट्रैंक्विलाइजर दिया, लेकिन दवा का असर पूरी तरह होने से पहले ही वह बेकाबू होकर एक फॉरेस्ट ऑफिसर पर झपट पड़ा। तेंदुए ने अधिकारी को जमीन पर गिरा दिया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत आगे बढ़कर अधिकारी को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#Trending #FacebookViral #LeopardAttack #Karnataka #ViralVideo
Koil, Aligarh | Sep 8, 2026