नागौर: नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रतन बहन राजकीय स्कूल में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
Nagaur, Nagaur | Jan 17, 2025 नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम रतन बहन राजकीय स्कूल में हुआ। शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उल्लास अंतर्गत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की क्रियान्विति के क्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, संदर्भ व्यक्ति एवं ब्लॉक साक्षरता समन्वयकों का जिला स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रतन बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।