नागौर: शैक्षिक सम्मेलन के लिए नागौर से गंगानगर के लिए रवाना हुआ दल
Nagaur, Nagaur | Jan 16, 2025 शैक्षिक सम्मेलन के लिए नागौर से गंगानगर के लिए रवाना हुआ दल। गुरुवार को रात नौ बजे नागौर से गंगानगर के लिए शिक्षकों का दल रवाना हुआ। शिक्षक संघ शेखावत के अर्जुनराम लोमरोड़ ने बताया कि 61वें राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के लिए कोतवाली के पास नागौर से गंगानगर के लिए रवाना किया गया। जो गंगानगर में शिक्षक सम्मेलन में भाग लेंगे।