पकड़ी दयाल: पकड़ीदयाल में पूर्वी चंपारण और मुजफरपुर जिले के सीमावर्ती पुलिस पदाधिकारियों की हुई बैठक, अपराधियों पर रहेगी सख्त नजर
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पकड़ीदयाल में पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारियों की एक संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों जिलों के बीच अपराध नियंत्रण, चुनाव सुरक्षा, और सीमावर्ती इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति पर विचार हुई।