पीपलदा: खातोली क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 3 व्यक्तियों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Aug 19, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करन शर्मा ने बताया कि चौथमल पुत्र प्रहलाद उमाशंकर पुत्र बजरंगलाल विनोद कुमार पुत्र छोटूलाल को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी। इनको कोर्ट से पाबंद भी करवाया गया है।