पीपलदा: इटावा पुलिस जवानों व पालिका के सफाई कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र ,पुलिस जवानों ने दिया बहिनों को सुरक्षा का वचन
Pipalda, Kota | Aug 18, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में भारतीय जनता पार्टी महिला मंडल व विहिप मातृशक्ति की और से भाजपा महिला नेता पार्षद गायत्री सोनी के नेतृत्व में पुलिस थाना इटावा पहुंचकर आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले पुलिस जवानों व थानाधिकारी मांगेलाल यादव को परंपरागत तरीके से माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी। बदले में जवानों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया।