पीपलदा: 24 अगस्त को इटावा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, होगा भव्य स्वागत
Pipalda, Kota | Aug 19, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में आगामी 24 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का दौरा होगा।उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा चुनावों में विजयी होने के बाद यह लोकसभा अध्यक्ष बिरला का यह पहला दोरा है।इस दौरान वह मतदाताओं का आभार प्रकट कर इलाके की जन समस्याओं को सुनेंगे।