महोबा: पुरवा पनवाड़ी निवासी महिला ने पति पर भरण-पोषण न देने और दूसरी शादी की तैयारी का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | May 5, 2026 पुरवा पनवाड़ी की निवासी महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद पति भरण-पोषण की राशि नहीं दे रहा है। 2019 में हुई शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसे 5 वर्षीय बेटे सहित घर से निकाल दिया गया। कोर्ट ने 60 हजार रुपये सालाना भरण-पोषण तय किया, जो अब करीब 2 लाख बकाया है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।