बल्दीराय: सहरी गांव में हत्यारोपी की बुलेट रेल ट्रैक पर मिली, परिवार में दहशत, पिता-पुत्र की गोली मारकर हुई थी हत्या
कूरेभार के सहरी गांव में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या के मामले में मंगलवार 10 बजे नया मोड़ आ गया। यहां रेल ट्रैक पर हत्यारोपी अजय यादव की बुलेट मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस वाहन को थाने ले गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार दहशत में है। बता दें कि सोमवार शाम 5:30 बजे दोनों शवों का गांव स्थित एक बाग में अंतिम संस्कार किया गया था। पुलिस ने