बल्दीराय: सहरी गांव में फसल में हिस्सा देने से मना करने पर पिता-पुत्र की हत्या, मामला दर्ज
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के कूरेभार थाना अंतर्गत सहरी गांव में पिता पुत्र की मौत के मामले में आरोपी बेटे के विरुद्ध सोमवार 9 बजे केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। रविवार रात अजय यादव ने पिता काशीराम यादव और भाई सत्य प्रकाश यादव की गोली मारकर हत्या की थी। काशीराम को दो और सत्य प्रकाश को तीन गोली सीने पर लगी थी। बताया जा रह