ब्यौहारी: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने हाइवा किया जब्त
ब्यौहारी में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइवा वाहन MP18H5833 को जब्त किया है। ब्यौहारी क्षेत्र में जांच के दौरान चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन को थाना ब्यौहारी में खड़ा कराया गया है। वाहन मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू कर दी गई है।