रतनगढ़: मधुमक्खियों के हमले से गांव जालेऊ निवासी व्यक्ति की मौत, रतनगढ़ पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रतनगढ तहसील के गांव जालेऊ निवासी 76 वर्षीय हनुमानाराम जाट आज अपने खेत मे फसल कटाई के लिए गए थे। इस दौरान खेत मे उन पर मधुमक्खीयो ने हमला कर ओर रतनगढ के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर बाद पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।