सकरा: सकरा विधायक ने तीन पीसीसी सड़कों का निर्माण कार्य का किया शिलान्यास.
सकरा/मुरौल। सकरा और मुरौल में रविवार को विधायक अशोक चौधरी ने तीन पीसीसी सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसमें सकरा नगर पंचायत के सुजावलपुर गांव के वार्ड सात में एक और मुरौल प्रखंड के लौतन गांव की दो सड़कें शामिल हैं। इस मौके पर मुख्य पार्षद मो. हैदर अली, विजय कुमार सिंह, विमलेश सिंह, अरुण सिंह, मौजुद रहे।