चिड़ावा: चिड़ावा पहुंचे तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ का भव्य स्वागत, आयोजन युवा नेता सुरेश भूकर के नेतृत्व में हुआ
राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक एवं पूर्व अलवर सांसद बाबा बालकनाथ के चिड़ावा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता सुरेश भूकर के नेतृत्व में सुरजगढ़ बाईपास तिराहे स्थित उनके निजी आवास पर पारंपरिक तरीके से स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबा बालकनाथ के साथ रोहतक से योगेंद्र नाथ भी चिड़ावा पहुंचे।