चिड़ावा: सूरजगढ़ मोड पर खड़ी कार से टकराया ट्रॉला, कार सवार बाल-बाल बचे
चिड़ावा शहर के सूरजगढ़ मोड़ पर सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतड़ी रोड़ फाटक की तरफ से आ रहे एक ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि कार में बैठे लोगों को इस हादसे में किसी प्रकार की चोट नहीं आई।