चिड़ावा: बावलिया बाबा के रंग में रंगी शिव नगरी चिड़ावा, 113वें निर्वाणोत्सव पर उमड़ी हजारों की भीड़
चिड़ावा नगर के आराध्य देव परम संत परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा के निर्वाणोत्सव के मौके पर बाबा की साधना स्थली चौरासिया मंदिर और समाधि स्थल गोगाजी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।वार्षिक मेले में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।