चिड़ावा: चिड़ावा में सांडों का तांडव, 40 मिनट तक सड़क रही जाम, प्रशासन रहा नदारद
चिड़ावा नगरपालिका क्षेत्र में प्रशासनिक आदेशों की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वार्ड नंबर 18 स्थित रानी सती दादी मंदिर के सामने मंगलवार दोपहर दो सांडों के बीच हुई भीषण लड़ाई ने आमजन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। खुलेआम सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को लेकर कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ती नजर आईं।