बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र के कुटिया में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, धारदार हथियार से किया हमला
बहेड़ी थाना क्षेत्र के कुटिया में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है, मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की गई है।