बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया की रहने वाली महिला को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला गया
बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया की रहने वाली महिला ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। मामले की शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।