बरेली: बाकरगंज में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामले की पुलिस से की गई शिकायत
किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। मारपीट के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।