बहराइच: इटहा इलाके में कुत्तों के झुंड ने एक व्यक्ति को नोचकर किया घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहा इलाके में घर के बाहर मौजूद व्यक्ति को कुत्तों के झुंड ने हमला करके नोच कर घायल कर दिया। आवाज सुनकर दौड़े परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनो ने शुक्रवार शाम को बताया कि पृथ्वीराज घर के बाहर थे। तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला करके नोच कर घायल कर दिया।