पन्ना: पन्ना के बिल्हा गांव में कुदवा से बनी रोटी खाने से 9 लोग बीमार, दो की हालत गंभीर
Panna, Panna | Nov 25, 2024 पन्ना जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्हा में कुदवा से बनी रोटी खाना दो परिवारों के लिए भारी पड़ गया। इन परिवारों के कुल 9 लोग, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं, गंभीर रूप से बीमार हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।