नगर: सोना मोती मैरिज होम पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा भव्य काव्य गोष्ठी संपन्न हुई
बृजनगर थाना क्षेत्र के सोना मोती मैरिज होम पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। काव्य गोष्ठी में श्रृंगार और विरह,ओज और देशभक्ति आदि के बारे में काव्य सुनाई गई। कार्यक्रम में आए हुए कवियों का सम्मान किया गया।