उनियारा: सुंथडा में ग्राम सेवा शिविर में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Uniara, Tonk | Jun 29, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र के सुंथडा में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन विधायक राजेंद्र गुर्जर की मौजूदगी में हुआ। सोमवार को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक राजेंद्र गुर्जर ने शिविर में लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सुमन गुर्जर सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।