सिंगरौली: मतदान एवं मतगणना दिवस दिवस पर बंद रहेगी मदिरा की दुकाने, मतदान एवं मतगणना दिवस को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने घोषित किया शुष्क दिवस
लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु सिगरौली में मतदान 19 अप्रैल को होगा। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये लांकसभा निर्वाचन 2024 मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 के लिए मतदान समाप्त होने के नियत समय शांय 6बजे के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 17 अप्रैल 2024 को शांय 6 बजे से मतदान समाप्ति तक एवं मतगणना दिवस 4 जून 2024 को सम्पूर्ण सिंगरौली जिले में स्थित समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकाने तथा एफएल.2 एफएल 3 होटल बार वाइन शाप एवं देशी मदिरा भंण्डारागार बंद रखने के निर्देश जारी किये गये है।