सिंगरौली: 03 वर्षों से फरार इनामी बदमाश को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
तीन वर्षों से डकैती की योजना बनाने वाले आरोपी को नवानगर पुलिस ने गिरफ़्तार किया गया है। बता दें कि रामकृष्ण उर्फ रामकिशुन उर्फ चिन्टू बसोर पिता अमरजीत बसोर उम्र 20 वर्ष निवासी दसौती थाना नवानगर का घटना दिनांक से फरार था, जिसे आज मुखविर की सूचना पर पुलिसा टीम द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है, ज्ञात हो कि उक्त बदमाश की गिरफ्तारी हेतु तत्कालीन पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली द्वारा 5000/- रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था।