सिंगरौली: लोकसभा निर्वाचन को लेकर बॉर्डर मीटिंग आयोजित, आपसी समजस्य बनाकर अवैध गतिविधि पर करे कड़ी कार्यवाही:- कमिश्नर रीवा
पुलिस एवं राजस्व के अधिकारी जिले बार्डर के समीप अंतरराज्यी सीमाओं के अधिकारी आपसी समजस्य बनाकर लोकसभा निर्वाचन 2024 सफल बनाने के लिए कार्य करे। तथा बार्डरो से निकालने वाली अवैध मादक पदार्थो एवं निर्वाचन को प्रभावित करने वाले गुण्डा बदमासो वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखे।ताकि बिना डर भय निर्वाचन सम्पन्न कराया जा सके। उक्त आशय का संबोधन सिंगरौली जिले के सूर्या भवन में आयोजित अंतरराज्यी बार्डर मिटिंग के दौरान रीवा संभाग के कमिश्नर श्री गोपाल चंद डाड के द्वारा दिया गया।