मंझनपुर: जमीन के विवाद में चली तलवार, मंझनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया
टेवां गांव में जमीन की कब्जेदारी को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को थाना मंझनपुर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम टेवां में जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं।