दमोह: भीषण गर्मी के चलते 30 अप्रैल तक कक्षा 8 तक अवकाश घोषित, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जारी किया आदेश
Damoh, Damoh | Apr 28, 2026 दमोह भीषण गर्मी, बढ़ते तापमान को देखते हुए कलेक्टर ने प्री-प्रायमरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। आदेश जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर लागू रहेगा। बच्चों को लू और तेज गर्मी से बचाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। हालांकि शिक्षक एवं स्टाफ पूर्व निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर आवश्यक कार्य करेंगे