सुनेल: सुनेल कस्बे में शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
Sunel, Jhalawar | Mar 23, 2025 शहीद दिवस के अवसर पर सुनेल कस्बे में रविवार दोपहर 12 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रतिनिधि बलराज जयपुरी ने बताया है कि भारत माता के वीर सपूत महान क्रांतिकारियों भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव सिंह को ग्राम पंचायत सुनेल मे श्रदांजलि अर्पित की गई।इस दौरान तीनो क्रांतिकारियों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नम आँखों के साथ श्रद्धांजलि दी।