सुनेल: बोहरा समाज ने सुनेल को नगर पालिका में क्रमोन्नत करवाने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Sunel, Jhalawar | Mar 19, 2025 सुनेल कस्बे में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सुनेल ग्राम पंचायत को नगर पालिका में क्रमोन्नत करवाने की मांग को लेकर शिया दाउदी बोहरा समाज ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है।ज्ञापन में बताया है कि सुनेल कस्बे की आबादी लगभग 20 हजार है।सन 1990 तक सुनेल को नगर पालिका का दर्जा प्राप्त था।लेकिन इसके बाद इसे ग्राम पंचायत में परिवर्तित कर दिया था।