बोध गया: बोधगया में ₹21.79 करोड़ से बन रहा इको-टूरिज्म पार्क, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया निरीक्षण
Bodh Gaya, Gaya | May 10, 2026 बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार की दोपहर 1 बजे बोधगया के सिलौंजा स्थित निर्माणाधीन इको-टूरिज्म पार्क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से परियोजना पूरा करने का निर्देश दिया।