टीकमगढ़: जिला मुख्यालय:साइबर अपराध पर सख्ती: एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में 'सेफ क्लिक' अभियान का आगाज
मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय "सेफ क्लिक" अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई। टीकमगढ़ जिले में अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में किया गया।