खगड़िया: अखिल भारतीय पान महासंघ की शहर के आवास बोर्ड में बैठक, 12 अप्रैल को खगड़िया से पटना जाएंगे 5 हजार समर्थक
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के आवास बोर्ड में मंगलवार शाम 4:00 बजे तक अखिल भारतीय पान महासंघ के बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12 अप्रैल को बापू सभागार पटना में आयोजित होने से होने वाले पान सम्मान दिवस समारोह में खगड़िया से 5000 लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया । इस पान सम्मान समारोह का उद्घाटनकर्ता केंद्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी होंगे