करछना: करछना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर आई 7 से अधिक शिकायतें, लेकिन एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
शासन के मानसा के अनुरूप शनिवार को नायब तहसीलदार करछना संतोष यादव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्र से आए हुए फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित 7 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई। लेकिन किसी भी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी न होने के कारण एक भी शिकायती पत्र का मौके पर समाधान नहीं हो सका। फरियादी निराश होकर लौटे।