मुरैना नगर: मुरैना पुलिस लाइन में नए एसपी धर्मराज मीना ने कहा- जनता और पुलिस के बीच खत्म होगी दूरी, माफियाओं पर होगी कार्रवाई
मुरैना के नवागत एसपी धर्मराज मीना ने पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से पहली बैठक की।उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था,कोचिंग क्षेत्रों की सुरक्षा और चंबल में अवैध रेत उत्खनन जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की।एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच दूरी खत्म कर विश्वास बढ़ाया जाएगा।उन्होंने जल्द कार्रवाई और विशेष अभियान चलाने का आश्वासन दिया।जनता से सहयोग की अपील की।