लाडपुरा: कोटा जेके लोन अस्पताल में एंबुलेंस में ऑक्सीजन पर नवजात, स्टाफ ने कहा- वार्डबॉय नहीं, परिजन 40 मिनट तक परेशान रहे
Ladpura, Kota | Jun 24, 2026 कोटा में जेके लोन अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। झालावाड़ से कोटा रेफर किए नवजात को 40 मिनट तक एंबुलेंस में ही ऑक्सीजन पर रखना पड़ा। अस्पताल का स्टाफ ऑक्सीजन ट्रॉली लेकर बच्चे को अटेंड करने नहीं आया।