जमीन मोटेशन के नाम पर अवैध उगाही किए जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने अंचल कार्यालय में लिखित शिकायत देकर राशि वापस दिलाने की मांग की है। मामला भरगामा अंचल क्षेत्र से जुड़ा है, जहां राजस्व कर्मचारी के स्थानांतरण के बाद मोटेशन के लिए दिए गए कथित रिश्वत के रुपये वापस नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है।