टीकमगढ़: अतिशय क्षेत्र पपौरा जी में पंचकल्याणक महोत्सव शुरू, निकली कलश यात्रा, 8 से 13 अप्रैल तक चलेगा समारोह
टीकमगढ़ तीर्थ क्षेत्र पपौरा जी में मंगलवार से पंचकल्याणक महोत्सव का आगाज हो गया शहर में निकली कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक उत्सव की शुरुआत हुई जो 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगी यह यात्रा शहर के मुख्य रास्तों से होती हुई राजेंद्र पार्क मानस मंच पहुंची, पपौरा जी में होने वाला यह बड़ा आयोजन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।