भिंड नगर: भीषण गर्मी में नगर पालिका प्रशासन ने परेड चौराह पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि की देखरेख में लगाया ठंडे पानी का वाटर कूलर
भिंड।भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन द्वारा परेड चौराहा पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है।गुरुवार सुबह 8 बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि की देखरेख में यहां वाटर कूलर स्थापित कर आम लोगों के लिए शीतल जल उपलब्ध कराया गया।गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा यह पहल की गई