विजयराघवगढ़: विजयराघवगढ़ में कुपोषण से जूझ रही नवजात बच्ची को मिली नई जिंदगी, पोषण केंद्र बना सहारा
विजयराघवगढ़ निवासी विवेक एवं जागृति त्रिपाठी अपनी 1 माह की बेटी को 30 जनवरी 2026 को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची को लगातार दस्त और स्तनपान में कठिनाई हो रही थी। जांच में उसका वजन मात्र 1.685 किलोग्राम पाया गया और वह गंभीर डिहाइड्रेशन से ग्रसित थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया गया।