अतर्रा: बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Atarra, Banda | May 24, 2026 बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम गिरवां थाना क्षेत्र की नई ग्राम पंचायत निवासी गुजरातिया पत्नी स्वर्गीय सुकुरुवा यादव उम्र लगभग 70 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि वह अपने पुत्र राजा बाबू के साथ बाइक पर बैठकर अपने बहनोई गजराज निवासी गुरेह थाना गिरवां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं।