इटारसी: इटारसी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, डॉक्टर एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
इटारसी में पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए रविवार को दोपहर करीब 12 बजे से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 16,800 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है।