वारासिवनी: खेत की मोटर बनी निशाना, अज्ञात चोरों ने केबल काटकर की चोरी, एक वर्ष पूर्व भी हुई थी घटना
ग्राम पंचायत सिकन्द्रा में किसान अर्जुन मरठे के खेत से बीती रात मोटर का करीब 150 फीट केबल वायर अज्ञात चोर काटकर ले गए। किसान सुबह 12 बजे खेत पहुंचा तो मोटर चालू नहीं हुई, जांच में चोरी का पता चला। किसान ने बताया कि एक साल पहले भी इसी तरह चोरी हो चुकी है। करीब 5 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित ने वारासिवनी थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है।