सागर नगर: कनेरा देव के लोग पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, दबंगों पर लगाया सरकारी रास्ते पर कब्जा करने का आरोप
कनेरा देव के बड़ी संख्या में महिला पुरुष इकट्ठा होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौपा है। नागरिकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि करीब 20 सालों से हम जिस रोड से निकल रहे हैं आज तक वह पक्की सड़क नहीं। इसके अलावा बीड़ी अस्पताल की तरफ जाने वाले रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है वह लोग हम लोगों को निकलने ले नहीं देते।