सागर नगर: दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सिविल लाइन में कोचिंग सेंटरो की जांच की
दिल्ली में बेसमेंट में संचालित कोचिंग घटना के बाद अब सागर जिले में भी प्रशासन करवाई पर उतर आया है सागर नगर में कोचिंग,लाइब्रेरी, ट्रेनिंग सेंटर संचालको की जांच शुरू हो गई है।सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग ने दल बल के साथ सिविल लाइन क्षेत्र की दो कोचिंग संस्थाओं का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कोचिंग सेंटर मकान के निचले तल बेसमेंट पर संचालित हो रहे थे।