नैनवां: नैनवा शहर के राष्ट्रीय महिला परिषद व ओजस्विनी कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र
Nainwa, Bundi | Aug 19, 2024 नैनवा शहर में राष्ट्रीय महिला परिषद व ओजस्विनी कार्यकर्ताओं ने नैनवा पुलिस थाने में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। राष्ट्रीय महिला परिषद की महामंत्री मंजू ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं मिल पाती इसलिए संगठन द्वारा पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर पर्व मनाया जाता है।