नैनवां: नैनवा के शांतिवीर धर्म स्थल के सामने स्थित पार्किंग स्थल पर लगी राखियों दुकानों को विरोध के बाद पालिका प्रशासन ने हटवाया
Nainwa, Bundi | Aug 17, 2024 नैनवा शहर के शांति वीर धर्म स्थल के सामने स्थित पार्किंग स्थल पर लगी राखियों की दुकानों का जैन समाज की ओर से विरोध करने के बाद नगर पालिका प्रशासन दुकानों को हटाने पहुंचा तो विरोध हो गया। नैनवा नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से पार्किंग स्थल पर लगी दुकानों को हटवाया।