कुरूद: धमतरी में जिला का पहला बालिका शौचालय, सुरक्षित और स्वच्छ विद्यालय वातावरण की झलक
धमतरी के कुरुद विकासखंड की धुमा पंचायत में 2 अक्टूबर को जिले का पहला बालिका शौचालय लोकार्पित किया गया। इस शौचालय में स्वच्छता, सुरक्षा और सभी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं। बालिकाओं के स्वास्थ्य और गरिमा को ध्यान में रखकर बनाई गई यह पहल सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरी हुई।