महोबा: पुलिस लाइन में एसपी शशांक सिंह ने शुक्रवार को परेड का निरीक्षण किया, पासिंग आउट की तैयारियों को परखा
Mahoba, Mahoba | Apr 17, 2026 एसपी शशांक सिंह ने साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों की सलामी ली और वर्दी, अनुशासन व टर्नआउट को परखा। आगामी 20 अप्रैल को होने वाली पासिंग आउट परेड की तैयारियों के तहत रिहर्सल का अवलोकन किया गया। एसपी ने कदमताल और ड्रिल की शुद्धता पर जोर देते हुए कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध गौरव उपाध्याय रहे।